राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह पड़ी हल्की बौछारों से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होता गया और उमस व गर्मी बढ़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वहीं, बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और राजस्थान में सक्रिय मौसमी सिस्टम के चलते राजधानी में बुधवार को पूरे दिन मौसम के तेवर नरम रह सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने राजधानी समेत आसपास के इलाकों में धीमे व तेज धूल भरे अंधड़ों के बीच गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। हालांकि, इन्हें प्री-मानसूनी बौछारें नहीं कहा जा सकता।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि मंगलवार को परिस्थितियों के हिसाब से मानसून अभी नार्थ ईस्ट प्रदेशों में असम के पास ठहरा हुआ है। उत्तर प्रदेश तक आने में अभी 5-8 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में उसके तीन-चार दिन पहले की बारिश को प्री-मानसूनी कह सकते हैं।