फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ: लखनऊ में बस और ट्रेनों में उमड़ी अपार भीड़, जान हथेली पर रखकर लोग कर रहे हैं सफर; सीट की मारामारी

Wed, 19 Feb 2025 07:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महाकुंभ में स्नान करने को लेकर लोगों ने जबरदस्त उत्साह है। यही कारण है कि ट्रेनों और बसों में मारामारी मची है। लोग खड़े-खड़े सफर करने को तैयार हैं और जोखिम लेकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए आस्था का समुंदर उमड़ पड़ा है। लोग किसी भी तरह महाकुंभ पहुंचना चाहते हैं भले ही उन्हें कितनी भी कठिनाई हो। यही कारण है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों और बसों में जबरदस्त भीड़ है।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन लगते ही लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उल्टी साइड से खिड़की और दरवाजों से ट्रेनों में प्रवेश कर रहे हैं। इसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

प्रयागराज जाने वाली बसें स्टेशन पर लगते ही भरनी शुरू हो जा रही हैं। लोग खड़े होकर भी सफर करने को तैयार हैं। मंगलवार को ऐसे ही नजारे चारबाग रेलवे स्टेशन और आलमबाग बस स्टेशन पर नजर आए।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
ट्रेन में लोग सामान रखने वाले डिब्बे में भी घुसकर बैठ गए। दुश्वारियों के बावजूद उनके चेहरे पर उत्साह नजर आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
ट्रेन के सभी डिब्बे सवारियों से भरे नजर आ रहे थे। कुछ को सीट मिली तो कुछ खड़े ही सफर करने को तैयार हैं।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार के दावों के अनुसार अब तक 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग कुंभ स्नान कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
लोग जोखिम लेकर इस तरह ट्रेनों पर चढ़ रहे हैं। प्लेटफार्म पर इतनी भीड़ है कि पैर रखने की भी जगह नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
बसों में चढ़ने को लेकर मारामारी मची हुई है। स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले ही ज्यादातर लोग नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य जिलों की ओर जाने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज के लिए सरकार ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है पर भीड़ को देखते हुए सारे इंतजाम कम ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा तब तक ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें