राजधानी में एसएससी, बैंक और एफसीआई की परीक्षाओं के चलते रविवार को सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन तक परीक्षार्थियों का हुजूम था। जिसके कारण आम यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
2 of 10
जीआरपी के मुताबिक, परीक्षार्थियों की संख्या करीब एक लाख थी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
3 of 10
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने को लेकर परीक्षार्थियों और यात्रियों में जमकर नोकझोंक भी हुई। परीक्षार्थी बिना टिकट ट्रेनों में बैठ गए।
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
4 of 10
इसके चलते किसान, त्रिवेणी, नीलांचल, जनता, वरुणा, उत्सर्ग एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राज्यरानी, आगरा इंटरसिटी, मेमू और फैजाबाद इंटरसिटी समेत दर्जनों ट्रेनों के एसएलआर, विकलांग, महिला और आरक्षित कोचों पर कब्जा जमा लिया। इसके चलते कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
5 of 10
जीआरपी ने मात्र कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में शामिल होने वाले 66000 परीक्षार्थियों के लिए आठ दरोगा, आठ मुख्य आरक्षी, 40 आरक्षी और 1 कंपनी पीएसी का ही इंतजाम किया था।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
6 of 10
अचानक उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, रेल प्रशासन ने छह अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की थी। जो कि नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
7 of 10
भीड़ के चलते यात्रियों ने रद्द की यात्रा निशातगंज के राजेश दीक्षित पत्नी शशि संग इलाहाबाद जाने के लिए चारबाग आए थे, लेकिन भीड़ को देखते हुए वह लौट गए। किसी भर्ती परीक्षा के होने पर यात्रियों को अक्सर इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
8 of 10
वहीं, परीक्षा देने आए युवा चारबाग रेलवे के बगीचे में आराम भी करते रहे।
तस्वीरों में देखें, कितना मुश्किल है ट्रेन का सफर
9 of 10
बन रहे मेट्रो ट्रेन के ट्रैक के कारण भी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।