फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की की 'लीरा' और वेनेजुएला के 'बोलिवर' के साथ तीन गिरफ्तार, 90 लाख है इन करेंसी की वैल्यू

Sat, 27 Jan 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ पुलिस ने तीन शातिरों को तुर्की और वेनेजुएला की करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों को उस वक्त दबोचा गया जब वे बुधवार देर रात इसे भारतीय मुद्रा में बदलवाने जा रहे थे। उनके पास से तुर्की का 5 लाख लीरा (रुपये में करीब 85 लाख) का एक नोट जबकि वेनेजुएला के 100 बोलिवर के 300 नोट (रुपये में करीब 5 लाख) बरामद किए गए। सभी पर केस दर्ज कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचना दे दी गई है।

वजीरगंज एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में से रजत रस्तोगी का अलीगंज में सीतापुर रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है। वह मूल रूप से नई दिल्ली के करोलबाग का है। बुधवार को वह अपनी होंडा सिटी कार से गोमतीनगर के विज्ञानखंड निवासी सागर सिंह और बस्ती के वाल्टरगंज गाऊखोर कस्बे के अनुज के साथ विदेशी करेंसी बदलवाने अमीनाबाद जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 4
अवैध विदेशी मुद्रा के सौदे की खबर लगने पर पुलिस ने रकाबगंज ढाल पर चेकिंग कर तीनों को दबोच लिया। रजत के पास से तुर्की की जबकि सागर व अनुज के पास से वेनेजुएला की करेंसी मिली।
विज्ञापन

3 of 4
नेपाल से तुर्की के, दिल्ली से लाए वेनेजुएला की करेंसी
पुलिस के अनुसार रजत लंबे समय से विदेशी करेंसी बदलवाने व बेचने का धंधा कर रहा था। कई साल नेपाल में भी रहा है। उसे तुर्की का नोट भारतीय मुद्रा में बदलवाने के लिए नेपाल से ही मिला था। जबकि वेनेजुएला की करेंसी दिल्ली से लाया था। हालांकि यह नोट उसे किसने दिए, यह जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
काला धन खपाने वाले खरीदते थे विदेशी करेंसी
एसओ पंकज सिंह ने बताया कि रजत कई ऐसे लोगों को जानता है जो काले धन को सफेद करने के लिए विदेशी करेंसी खरीदते थे। ईडी के अधिकारी उससे पूछताछ कर ऐसे लोगों का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें