सरावां : युवक की जान ले ली, सात लाख समेटा
मुंशीगंज के बाद डकैत एक किमी दूर सरावां गांव पहुंचे और पूर्व प्रधान परमेश्वर के घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे श्यामू और पवन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर डकैतों ने सात लाख की नकदी-जेवर समेट लिए। बाद में श्यामू की मौत हो गई। इसके बाद चंद कदम दूर छत्रपाल के घर पहुंचे। विरोध पर छत्रपाल के पैर में गोली मार दी। शोर सुन ग्राम प्रधान अवधेश ने फायरिंग की तो लोग जाग गए। इसके बाद बदमाश भागकर बाग पहुंचे और ट्यूबवेल पर सो रहे लल्ला से लूटपाट की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों के जमा हो जाने पर डकैतों को भागना पड़ा। (सराया गांव के छत्रपाल यादव के डकैतों की गोलियों से घायल हो गए थे, उनकी छत पर खून के धबबे पड़े थे।)