वहीं, इस गैंगवार के आरोपी शूटरों की तलाश में पुलिस टीम मुंबई, दिल्ली और नोएडा में डेरा डाले हुए है। इस गैंगवार के आरोपी शूटरों में राजेश तोमर, बंटी उर्फ मुस्तफा, रवि यादव, शिवेंद्र सिंह उर्फ बंधन फरार है। घायल शूटर का इलाज कराने में मदद करने वाले विपुल की तलाश में पुलिस ने शनिवार को भी लखनऊ के कई ठिकानों पर छापा डाला है। लेकिन वह हाथ नहीं लगा है।