फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लाखों की लूट: सीसीटीवी को बेकार साबित कर, स्प्रे का इस्तेमाल और आठ लाख ले गए बदमाश

Sun, 07 Feb 2021 08:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के देवा रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ में घुसे चोरों ने कैश ट्रे के हिस्से को काटकर लाखों रुपये साफ कर दिये। बैंक के कंट्रोल रूम से मैनेजर को सूचना मिली। मैनेजर ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। चौराहे व पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में डीसीपी, एडीसीपी सहित कई अधिकारी पहुंच गये। यहां तक कि लाखों रुपये चोरी होने की जानकारी होते ही पुलिस कमिश्नर भी पहुंच गये। उन्होंने बूथ की जांच की। इसके बाद बैंक मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम व सर्विलांस की टीम बुलाई गई। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

चिनहट के मटियारी चौराहा के पास देवा रोड स्थित शिरोमणि स्क्वायर बिल्डिंग में केनरा बैंक की शाखा है। इसी शाखा के बाहरी हिस्से में बैंक ने एटीएम बूथ बना रखा है। शनिवार रात को करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में तीन नकाबपोश चोर घुस गये। गैस कटर से एटीएम का कैश ट्रे वाला हिस्सा काटकर उसमें रखी हुई लाखों रुपये की नकदी उड़ा दी।

इसकी जानकारी सुबह बैंक के कंट्रोल रूम से हुई। जब सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से चोरी करते हुए तीन को देखने के बाद सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैंक के प्रबंधक एटीएम पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान खुद को बचाने का भी इंतजाम कर रखा था। सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो इसके लिए उन्होंने कैमरे के रुख को ही मोड़ दिया। वहीं एटीएम में लगे शीशे पर स्प्रे मारा। ताकि वह धुंधला हो जाए। अंदर कोई देख न सके। बड़े इत्मीनान से करीब एक घंटे तक बूथ में चोर अपना काम करते रहे। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। जब सुबह वारदात की जानकारी हुई तो अधिकारियों के होश उड़ गये। आनन-फानन में चिनहट थाने की पुलिस पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन, एडीसीपी सैयम मोहम्मद कासिम आबिदी, एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक पहुंचे। वहीं कुछ ही देर बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने डीसीपी व एडीसीपी से बातचीत की। बूथ का निरीक्षण किया। इसके बाद वारदात के खुलासे के निर्देश दिया। वहीं क्राइम ब्रांच के एसीपी राजकुमार भी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। सर्विलांस सेल व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
नकदी के बारे में चुप्पी साध गये अधिकारी
एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक बैंक मैनेजर की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कितने रुपये गये हैं। इसका आकलन बैंक अपने स्तर पर कर रहा है। हालांकि शुरूआती पड़ताल में करीब 10 लाख रुपये गायब होने की बात सामने आई। फिर कुछ देर में पुलिस अधिकारियों ने 8.40 लाख रुपये चोरी होने की बात कही। एडीसीपी के मुताबिक पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं आसपास रात में सक्रिय मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है।

4 of 5
एटीएम लूट - फोटो : amar ujala
पुलिस चौकी से चंद कदम पर हुई वारदात
एटीएम बूथ में मशीन काटकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात ने पुलिस के गश्त पर सवाल खड़े कर दिये है। चिनहट के देवा रोड पर जिस स्थान पर वारदात हुई है। वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर मटियारी पुलिस चौकी है। वहीं देर रात तक पुलिस के गश्त के बावजूद चौराहे और चौकी के पास हुए वारदात से सवाल खड़े होने लगे हैं। 2 फरवरी की रात को विभूतिखंड के विराजखंड में पीएनबी के एटीएम को काटकर चोरी की वारदात को ने अंजाम दिया गया था। उसमें भी तीन युवकों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई सतर्कता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बैंक के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
एटीएम काटकर लाखों की चोरी की वारदात के लिए बैंक की व्यवस्थाएं भी जिम्मेदार हैं। बैंक की हर शाखा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाते हैं। केनरा बैंक की इस शाखा पर भी रहता है। लेकिन सारी सुरक्षा केवल दिन में रहती है। रात के समय एटीएम बूथों की सुरक्षा के लिए बैंकों ने सुरक्षाकर्मी बैठाना बंद कर दिया है। हालांकि सुरक्षा के लिए पहले हर एटीएम बूथ पर गार्ड लगाये जाते थे लेकिन पिछले दो तीन सालों में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है जिससे एटीएम काटकर चोरी की वारदात भी बढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें