फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में मजदूर को खंभे से बांधकर पीटा, तस्वीरें

Wed, 06 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
नाका क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के मजदूरों ने सोमवार देर रात ठाकुरगंज इलाके के मजदूर को सीमेंट चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एसओ नाका धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राजेंद्रनगर में मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने तीसरी गली में एक युवक को खंभे से बांधकर पिटाई व मुंडा बनाने का नजारा देखकर पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम व चौकी इंचार्ज मनोज शुक्ला सिपाहियों को लेकर पहुंचे। खंभे से बंधे युवक को छुड़ाने के साथ बंधक बनाकर पीटने के आरोपी दीपू को पकड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित की पहचान ठाकुरगंज के बरीकलां निवासी विजय यादव के रूप में हुई। उसने बताया कि ठेकेदार शेरू भाई द्वारा राजेंद्रनगर की तीसरी गली में विशाल भवन का कंस्ट्रक्शन कराया जा रहा है। वह भी मजदूरी करने आता था, जबकि दीपू, विनीत व कुछ अन्य मजदूर निर्माणाधीन मकान में ठहरकर काम कर रहे थे। वह सोमवार रात अपने साथियों से मिलने गया था।

4 of 5
वहां शराब के नशे में धुत दीपू, विनीत व अन्य मजदूरों ने सीमेंट चुराने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। पास में स्थित खंभे में रस्सी से बांधा और आधे सिर पर ब्लेड चलाकर मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं चोर कहकर उसके चेहरे पर कालिख पोती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने बंधक बनाकर पीटने का मामला दर्ज कर दीपू को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें