(श्रावस्ती)। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने मंगलवार देर रात अपने कमरे में खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार लिया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी साथ में रह रहे लोगों को बुधवार सुबह दस बजे के बाद हुई। घटना की सूचना के बाद डीएम एसपी सहित अन्य उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। (इनसेट में पंकज कुमार मिश्र व घटनास्थल पर मौजूद अफसर)
विज्ञापन
2 of 6
संत कबीर नगर (खलीलाबाद) के थाना सिंहवा अंतर्गत ग्राम वारघाट निवासी पंकज कुमार मिश्र (32) पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा मृतक आश्रित कोटे से 2012 बैच में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। मौजूदा समय में वह श्रावस्ती में क्राइम ब्रांच प्रभारी के पद पर तैनात थे। भिनगा कोतवाली के पीछे बने पुराने पुलिस क्लब में वह काफी दिनों से रह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
सुसाइड
- फोटो : amar ujala
मंगलवार रात अपने कुछ सहकर्मियों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए और अंदर का दरवाजा बंद कर लिया। सुबह आठ बजे फालवर के जगाने पर अंदर से आवाज नहीं आया तो फालवर ने इसकी जानकारी बगल कमरे में रह रहे उपनिरीक्षक द्वारिकाधीश सहित अन्य लोगों को दी। (कमरे की जांच करती फोरेंसिक टीम)
4 of 6
करीब दस बजे वापस आने के बाद उपनिरीक्षक द्वारिकाधीश ने दरवाजा बंद देख आवाज लगाई। कई बार बुलाने के बाद आवाज न आने पर इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सहित उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
सूचना पर पहुंचे सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो पंकज कुमार मिश्र अपने बिस्तर पर मृत पड़े थे। बिस्तर खून से भीगा हुआ था। उनकी सर्विस पिस्टल नीचे पड़ी थी। कान में मोबाइल लीड लगी हुई थी। (कमरे के बाहर मौजूद एसपी व डीएम।)
घटना की सूचना के बाद डीएम, एसपी, एडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस बारे में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही उनकी काल डिटेल भी निकाली जा रही है। जांच के बाद ही मौत के सभी कारणों का पता चल सकेगा।