फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मौलाना कल्बे सादिक के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, देश भर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Nov 2020 02:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
कल्बे सादिक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शिया धर्म गुरू और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक को बुधवार लखनऊ के छोटे इमामबाड़ा स्थित गुफरान मॉब में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उन्हें देश भर के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।



 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में उनका निधन हो गया था। उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बताया कि 17 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत व निमोनिया के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे निमोनिया के साथ यूटीआई और सेप्टिक शॉक की समस्या से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख जताया है। भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि शोक संदेश में  रक्षामंत्री ने कहा है कि कल्बे सादिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। हमेशा समाज में भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। मौलाना कल्बे सादिक एक नेक और अजीम शख्सियत थे। इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार और चाहने वालो के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।



 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’



 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लखनऊ के यूनिटी कॉलेज में नमाज ए जनाजा पढ़ी गई। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, महंत देव्या गिरी, पूर्व मंत्री अम्मार रिज़वी सहित कल्बे सादिक के हजारों समर्थक मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने कहा कि मनकामेश्वर बाबा से मौलाना कल्बे सादिक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उनके परिजनों, मित्रों और शिया समुदाय को इस गहरे सदमे को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें