फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें पूरा मामला: महिला की शिकायत झूठी पाए जाने पर कोर्ट ने दी अनोखी सजा, जिले के लोग बोले ये नजीर है

Thu, 19 May 2022 01:10 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

न्यायालय ने महिला की शिकायत झूठी पाए जाने पर एक अनोखी सजा दी है जिसकी जिले भर में तारीफ हो रही है। लोगों ने कहा कि अब तक शायद ही ऐसा कोई आदेश आया हो।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
न्यायालय ने एक महिला को झूठी शिकायत करने पर अनोखी सजा दी है। उसे वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए दोनों पहर का भोजन बनाने की सजा दी गई। इस पर महिला ने बुधवार को नैमिषारण्य पहुंचकर बुजुर्गों के लिए खाना बनाया। उसके बाद उन्हें परोसकर भोजन भी कराया। इस सजा को एक नजीर के तौर पर देखा जा रहा है।

पुराने सीतापुर के शेखसरायं निवासी लक्ष्मी प्रजापति को मंगलवार को जनपद न्यायालय ने एक मामले में सजा सुनाई। न्यायालय ने महिला की झूठी शिकायत पाई तो उसे किसी कारावास के बजाय दूसरों के लिए नजीर बनने वाली एक अनोखी सजा सुनाई। महिला को वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को एक दिन भोजन बनाकर खिलाने की सजा दी। इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राज कपूर ने वृद्धाश्रम नैमिषारण्य को सूचना दी।

लक्ष्मी बुधवार को नैमिषारण्य पहुंची। प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने उन्हें किचन का काम समझाया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके बाद लक्ष्मी प्रजापति ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों व स्टाफ के लिए दोनों समय का भोजन बनाने का काम शुरू कर दिया। वृद्धाश्रम प्रबंधक ने बताया कि आश्रम में करीब 90 बुजुर्ग हैं, जिनके लिए दो समय का भोजन लक्ष्मी प्रजापति ने बनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
सुबह का भोजन 12 बजे दिया गया। शाम का भोजन सात बजे देने का समय तय किया गया। सुबह के भोजन में लक्ष्मी ने बुजुर्गों के लिए दाल, चावल, रोटी, सब्जी बनाई। शाम के भोजन में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन पकाया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
न्यायालय का यह आदेश अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इससे पहले जिले में शायद ही ऐसा कोई आदेश आया होगा। जिले के लोग न्यायालय के इस आदेश को एक सुधारवादी कदम के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
 वृद्धाश्रम में महिला ने भोजन पकाया। इस फैसले की जिले में काफी चर्चा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें