फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः अगर इस एयरपोर्ट पर हो जाती कनिका कपूर की जांच तो नहीं बढ़ता खतरा

Sat, 21 Mar 2020 10:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
पार्टी में कनिका कपूर - फोटो : amar ujala
मुंबई से लखनऊ पहुंचीं सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया। सिर्फ यही नहीं जो लोग सीधे तौर पर कनिका के संपर्क में आए थे और फिर उन लोगों से जो लोग संपर्क में आए उनपर भी इस वायरस के संक्रमण का खतरा है। यही वजह है कि लखनऊ से लेकर कानपुर और दिल्ली तक में बहुत से लोगों ने खुद को एकांतवास में रख लिया है। वहीं अन्य लोगों की पहचान कर प्रशासन द्वारा उन्हें एकांतवास में भेजा जाएगा। हालांकि यह खतरा इतने बड़े स्तर पर नहीं पहुंचता अगर एक एयरपोर्ट पर कनिका की जांच कर ली गई होती। जानिए कौन सा है वो एयरपोर्ट और क्या हैं वहां की समस्याएं....
विज्ञापन

2 of 7
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
मुंबई से लखनऊ पहुंचीं सिंगर कनिका कपूर की अमौसी एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर कोरोना संक्रमण की जांच नहीं हुई थी। इसकी वजह ये है कि अमौसी एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर कोरोना की जांच के इंतजाम ही नहीं हैं। अगर कनिका की जांच यहीं हो गई होती तो शायद ये खतरा इतना नहीं बढ़ता। अमौसी एयरपोर्ट पर पर्याप्त इंतजाम न होने से कनेक्टिंग फ्लाइटों के जरिये विदेश से लखनऊ पहुंचने वाले यात्रियों से खतरा बना हुआ है। एयरपोर्ट प्रशासन जहां गाइडलाइन का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है, वहीं कोरोना पीड़ित यात्रियों की लापरवाही भी दूसरे यात्रियों के लिए खतरा बन गई है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
पार्श्वगायिका कनिका कपूर का मामला उजागर होने के बाद घरेलू टर्मिनल पर भी कोरोना जांच की मांग उठनी शुरू हो गई है। कनिका कपूर गत नौ मार्च को लंदन से मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-130 से पहुंची थीं, जहां से 11 को वह लखनऊ आईं। कनिका कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर लखनऊ वालों को हैरत में डाल दिया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं और आइसोलेशन में हैं।

4 of 7
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ आने के बाद वह कार्यक्रमों में गईं और लोगों से भी मिलीं। मामला सामने आने के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया। इसके बाद अमौसी एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे कि बगैर जांच के कनिका कपूर एयरपोर्ट परिसर से कैसे निकलीं। मामले ने जब तूल पकड़ा तो एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि कनिका कपूर कनेक्टिंग फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ पहुंचीं। कोरोना जांच की व्यवस्था सिर्फ अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर ही है, घरेलू टर्मिनल पर नहीं। इसलिए कनिका की एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर से कोई जांच नहीं हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
कनिका कपूर और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
कनेक्टिंग फ्लाइटों से भी आ रहे यात्री 
खाड़ी देशों से लेकर यूरोप आदि देशों में जाने वाले यात्री लखनऊ आने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें अमेरिका, इटली, जापान, लंदन सहित अन्य देशों व शहरों के लिए दिल्ली व मुंबई से डायरेक्ट फ्लाइटें हैं, लिहाजा लखनऊ के यात्री कनेक्टिंग फ्लाइटों से वहां पहुंचते हैं। लेकिन वहां से कनेक्टिंग फ्लाइटों से लौटने पर उनकी जांच नहीं हो पाती, जिससे कोरोना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
घरेलू टर्मिनल पर भी हो जांच
अमौसी एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ आदि शहरों से बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। इसलिए यात्रियों की ही मांग है कि घरेलू टर्मिनल पर भी थर्मल स्कैनर से कोरोना की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। लोगों ने कमेंट किया कि कनिका बॉथरूम में छिपकर एयरपोर्ट से निकलीं। एयरपोर्ट पर जांच को लेकर संजीदगी नहीं बरती जा रही है और ऐसे ही तमाम ट्वीट हुए, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले को स्पष्ट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें