फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देते ही कनिका कपूर का बदला व्यवहार, घर जाते हुए सबको कहा-थैंक्स

Tue, 07 Apr 2020 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को सोमवार को संजय गांधी पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। उन्हें वहां से घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। यहां उन्हें 14 दिन विशेष निगरानी में रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो 28 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। कनिका कपूर होली पर राजधानी आई थीं। 

विज्ञापन

2 of 5
Kanika Kapoor
इस दौरान वह राजधानी में आयोजित पार्टियों में शामिल हुईं। इन पार्टियों में चिकित्सा मंत्री सहित कई मंत्री, अफसर व कारोबारी शामिल हुए थे। वह एक दिन घर में रहने के बाद दो दिन होटल में रहीं। इस दौरान 18 मार्च को उनकी तबीयत खराब हो गई। 19 को सैंपल लेकर जांच कराई गई।

विज्ञापन

3 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
उनके संक्रमित पाए जाने पर 20 मार्च को पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार और रविवार को कराई गई जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया। पीजीआई की मीडिया सेल की कुसुम यादव ने बताया कि कनिका को सोमवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा गया है। 

बदला व्यवहार....सबको कहा-थैंक्स

4 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती रहने के दौरान कनिका कपूर का व्यवहार वहां के कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं था। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने खुद कहा था कि वह स्टाफ के साथ व्यवहार ठीक नहीं रख रही हैं। वीवीआईपी फरमाइश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि डिस्चार्ज होते वक्त कनिका कपूर ने चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार जताया। सूत्रों का कहना है कि वार्ड से बाहर जाते वक्त उन्होंने सभी को थैंक्स कहा। इसके बाद हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। डॉक्टरों से कहा कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत होगी तो वह कॉल करेंगी। इसके लिए उन्होंने एक चिकित्सक का मोबाइल नंबर भी लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें