जीपीओ पर बुजुर्ग कृष्ण कुमार का टाइपराइटर फेंकने के बाद मंगलवार दोपहर खाकी की गुंडागर्दी का एक और नमूना सामने आया। बाजारखाला के बिल्लौचपुरा में एक दीवान ने किराया मांगने पर ई-रिक्शा के चालक और उसकी गर्भवती पत्नी को पीट दिया।
विज्ञापन
फिर सामने आई खाकी की गुंडागर्दी, इस बार पब्लिक ने कर दी धुनाई
2 of 7
दीवान को मारपीट करते देख आसपास मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दीवान को घेरकर पीटा और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। इलाकाई लोगों ने दीवान की पिटाई और वर्दी फाड़ने का वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन
फिर सामने आई खाकी की गुंडागर्दी, इस बार पब्लिक ने कर दी धुनाई
3 of 7
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि दीवान का क्या नाम है और वह कहां तैनात है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ई रिक्शा तालकटोरा से सवारियां लेकर बिल्लौचपुरा आया था।
फिर सामने आई खाकी की गुंडागर्दी, इस बार पब्लिक ने कर दी धुनाई
4 of 7
इसमें बैठा दीवान उतरकर जाने लगा तो चालक ने किराया मांगा। इस पर दीवान वर्दी का धौंस जमाने लगा। उसने किराया देने से मना किया तो रिक्शा चालक उलझ गया।
विज्ञापन
फिर सामने आई खाकी की गुंडागर्दी, इस बार पब्लिक ने कर दी धुनाई
5 of 7
साथ बैठी चालक की गर्भवती पत्नी ने भी विरोध किया। इससे गुस्साए सिपाही ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। रिक्शा चालक और उसकी गर्भवती पत्नी की पिटाई होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
फिर सामने आई खाकी की गुंडागर्दी, इस बार पब्लिक ने कर दी धुनाई
6 of 7
पुलिसकर्मी की करतूत से गुस्साए युवकों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। दीवान बचने की कोशिश में भागा तो उसकी वर्दी पकड़कर खींच लिया। युवकों ने वर्दी फाड़ दी और थप्पड़ बरसाये।
फिर सामने आई खाकी की गुंडागर्दी, इस बार पब्लिक ने कर दी धुनाई
7 of 7
करीब 20 मिनट तक बीच सड़क पर गुस्साई भीड़ पुलिसकर्मी को पीटती रही। राहगीरों ने रुककर अपने मोबाइल कैमरे से पुलिस की पिटाई का वीडियो बना लिया। बुजुर्ग लोगों ने हस्तक्षेप कर दीवान को छुड़ाया। इंस्पेक्टर सीपी सिंह का कहना है कि पुलिस भेजी गई थी लेकिन वहां न रिक्शा चालक मिला न कोई पुलिसकर्मी।