फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार के सीएम के पैर छूने की यह तस्वीर हो रही है वायरल

विज्ञापन
1 of 5
हिंदी दिवस के मौके पर हुए एक सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार रंगनाथ मिश्रा सीएम अखिलेश यादव के पैर छूने की यह तस्वीर सोशल साइट पर वाइरल हो रही है। इस तस्वीर के लिए 'साहित्य राजनीति के चरणों' में जैसे जुमले प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

साहित्यकार के सीएम के पैर छूने की यह तस्वीर हो रही है वायरल

2 of 5
लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। साहित्य भूषण सम्मान कैटेगरी में प्रताप दीक्षित, डॉ. पुष्पा भारती, राजकृष्ण मिश्र, डॉ. रामकठिन सिंह, डॉ. रंगनाथ मिश्र सत्य, डॉ. रमा सिंह, कमल नयन पांडेय, मोहनदास नैमिशराय, बलराम, उमाशंकर सिंह यादव पथिक। प्रत्येक साहित्यकार को दो-दो लाख रुपये प्रदान किए गए।

विज्ञापन

साहित्यकार के सीएम के पैर छूने की यह तस्वीर हो रही है वायरल

3 of 5
इसी कार्यक्रम में कुछ साहित्यकारों को सौहार्द सम्मान भी मिला। डॉ. तरसेम गुजराल(पंजाबी), प्रो. गजानन चव्हाण(मराठी), जगमल सिंह(मणिपुरी), डॉ. विजय कुमार महंती (उड़िया), डॉ. ए. भवानी(तमिल), श्रीकृष्ण शर्मा (डोगरी), डॉ. गौरीशंकर रैणा (कश्मीरी), मासूम गाजियाबादी (उर्दू), डॉ. एम रंग्यया (तेलुगु), डॉ. केएम मालती (मलयालम), कीर्ति नारायण मिश्र (मैथिली) और डॉ. रेवाप्रसाद द्विवेदी (संस्कृत)। प्रत्येक को दो-दो लाख रुपये दिए गए।

साहित्यकार के सीएम के पैर छूने की यह तस्वीर हो रही है वायरल

4 of 5
इस कार्यक्रम में राजकृष्ण मिश्र व रंगनाथ मिश्र सत्य को साहित्यभूषण सम्मान दिया गया। वेदा राकेश को कलाभूषण सम्मान, डॉ. चक्रधर नलिन को बाल साहित्य भारती सम्मान मिला। नलिन का पुरस्कार पवन कुमार ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार के सीएम के पैर छूने की यह तस्वीर हो रही है वायरल

5 of 5
भालचंद्र तिवारी को मधु लिमये साहित्य सम्मान, डॉ. ओमप्रकाश मिश्र को विद्याभूषण सम्मान तथा डॉ. विनोद जैन व डॉ. सुधीर शुक्ल को विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान दिया गया। नामित व सर्जना पुरस्कारों के तहत त्रिवेणी प्रसाद दुबे ‘मनीष’, नीरजा हेमेंद्र, एपी मिश्र, रोशन प्रेमयोगी, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’, गजाल जैगम, पूर्व डीजीपी महेशचंद्र द्विवेदी, रजनी गुप्त, शीला पांडे, पंकज प्रसून सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें