अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से रामनगरी को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए एक प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराकर शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार रामनगरी के विकास के लिए एक विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम का चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही अयोध्या के अंदर होने वाले विकास कार्यों की देखरेख, गुणवत्ता व मूल्यांकन के लिए आला अफसरों की टीम बनाई गई है। उम्मीद है कि इस कार्य से अयोध्या का सुनियोजित व आपेक्षित विकास होगा, जिससे अयोध्या में पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी - विशाल सिंह, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण