राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही प्रदेश के कांग्रेसी भी खुशी से झूम उठे। प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने तिरंगे के रंग के ढेरों गुब्बारे छोड़े। नजारा देख आसपास के लोग भी कार्यालय परिसर में आ गए। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आगंतुकों को भी विभिन्न तरह की मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
2 of 4
चूंकि राहुल कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष हैं, इसलिए कांग्रेसियों ने विशेष ऑर्डर देकर 60 किलो का लड्डू तैयार करवाया था। जैसे ही राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। वरिष्ठ नेता रामकृष्ण द्विवेदी, वीरेंद्र मदान और अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लंबे अरसे से काम कर रही थी। अब उनके काम पर औपचारिक मुहर भी लग गई।
विज्ञापन
3 of 4
मदान ने कहा, राहुल की सक्रियता के बाद ही 2004 और 2009 में कांग्रेस ने दिल्ली में विजय पताका फहराई। मोदी सरकार का झूठ जनता समझ चुकी है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी।
विधायक आराधना मिश्रा ने कहा, कांग्रेस उस दल के खिलाफ दमखम से खड़ी है, जो देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहती है। राहुल के नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस नया इतिहास रचेगी।