अमेठी सांसद राहुल गांधी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। सभी ने मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। रायबरेली के तिलक भवन में सोमवार को हुई मासिक बैठक में कांग्रेसियों ने राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया। साथ ही राहुल को हार्दिक बधाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद की ऊंचाइयों को पार करके 2019 में कांग्रेस को स्थापित कर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को निचली इकाई से जुड़कर संगठन को मजबूत करना होगा, तभी सांसद राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे।
विज्ञापन
3 of 4
उधर अमेठी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि राहुल की ताजपोशी से कांग्रेस को युवा सोच मिलेगी। आशीष द्विवेदी ने कहा कि देश की राजनीति युवा क्रांति की ओर अग्रसर है। ऐसे में राहुल जी की ताजपोशी से कांग्रेस के साथ ही देश में नए युग का उद्भव होगा। वहीं, गौरीगंज में दोपहर बाद होने वाली इस घोषणा को लेकर सुबह से ही कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय पर कांग्रेसियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोपहर बाद दिल्ली में जैसे ही राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया, अमेठी के कांग्रेसी जश्न में डूब गए।
केंद्रीय कार्यालय पर मौजूद कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद पार्टी के और मजबूत होने की बात कही।