केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में प्रति सिलिंडर 144.5 रुपये की बढ़ोतरी कर देने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए।
अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 749 के बजाय 893.50 रुपये में मिलेगा। 5 किग्रा भार के छोटे सिलेंडर की बिक्री दर में भी 50.50 रुपया की वृद्धि हुई है। अब 276 के बजाय 326.50 में मिलेगा।