फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने इस तरह मनाया मोदी सरकार की तीसरी एनीवर्सरी का ‘जश्न’, तस्वीरें

Sat, 27 May 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
प्रदर्शन
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर यूपी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। ये प्रदर्शन केंद्र सरकार के घोषणापत्र में क‌िए गए वादों को न पूरा करने के व‌िरोध में था। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
प्रदर्शन
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पूरे देशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस‌ियों ने किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया साथ ही मोदी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताते हुए मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 8
प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी साथ में पोस्टर लिए थे जिनमें लिखा था जवाब दो हिसाब दो। ‌इन पोस्टरों में महंगाई, किसानों की आत्महत्या, शहीद जवानों जैसे मुद्दे उठाए गए थे।

4 of 8
प्रदर्शन
पोस्टरों में लिखा था क‌ि सरकार किसान ‌विरोधी है साथ ही जवानों की मौत पर सवाल उठाया गया था क‌ि कहां है 56 इंच का सीना।
विज्ञापन

5 of 8
प्रदर्शन
लखनऊ में विधानसभा घेरने जाते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने माल एवेन्यू के पास ही बेरीकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

6 of 8
प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी बेरीकेडिंग पर चढ़ गए और जबरदस्ती आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

7 of 8
प्रदर्शन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कैनन वाटर का भी प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

8 of 8
प्रदर्शन
हंगामा न रुकने पर पुलिस ने युवा नेताओं को हिरासत में ले लिया फिर कुछ देर बाद सबको छोड़ दिया गया। (तस्वीरें: अर्जुन साहू)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें