फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की खाट सभा ने लगाया कांग्रेस को फटका, बजट से ज्यादा भरा हर्जाना

Wed, 02 Nov 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी की खाट सभा शुरू होने के पहले से लेकर बाद तक अलग-अलग वजहों से चर्चा में रही। ये खाट सभा फिल्म की शूटिंग की तरह मैनेज की गई थी फिर भी अव्यस्थाओं की भरमार रही। 
विज्ञापन

2 of 7
खाट सभा के दौरान मंच पर मौजूद राहुल गांधी, शीला दीक्षित , इमरान मसूद और अन्य नेता - फोटो : ब्यूरो
खाट सभा के बीच कहीं खाट लुटने तो कहीं खाट टूटने की खबर आईं वहीं अब खबर है क‌ि जितना खाट का किराया नहीं था कांग्रेस को उससे ज्यादा हर्जाना देना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
राहुल गांधी - फोटो : Getty Images
टीम पीके ने खाट सभा बड़ी अच्छी तरह से मैनेज की थी लेकिन उन्हें ये अंदाजा बिल्कुल भी नहीं था कि 10 रुपये प्रतिदिन के किराए पर ली जा रही खाट का हर्जाना उन्हें 1000 रुपये भरना पड़ेगा।

4 of 7
राहुल गांधी - फोटो : Getty Images
बता दें कि सितंबर में राहुल गांधी ने देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच खाट पर बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनी। इसके लिए विशेष खाट सभा का आयोजन किया गया था। इन खाट सभाओं में 5000 खाटों का इस्तेमाल किया जाना था जबकि इस दौरान लगभग दोगुनी खाट इस्तेमाल हो गईं।
विज्ञापन

5 of 7
ठ में राहुल गांधी की खाट सभा के लिए मंच तैयार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
खाट सभा के लिए किराए पर खाट लाई गई थीं। ये प्लान था क‌ि एक जगह खाट सभा होने के बाद ये सभी खाटें ट्रक पर लादकर दूसरी जगह भेज दी जाएंगी। मगर ये प्लान तब फेल हो गया जब देवरिया में खाट सभा खत्म हो जाने के बाद किसाने सारी खाटें उठा ले गए। यहां 1500 के करीब खाटें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

6 of 7
जालौन में राहुल गांधी की खाट सभा के दौरान टूटी खाट - फोटो : अमर उजाला
वहीं गोंडा और कुशीनगर में खाटें लूटी तो नहीं गई मगर कार्यक्रम खत्म होने पर कई खाटें टूट गईं। कई और जगहों पर भी ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल गांधी
गौरतलब है कि ये खाटें लखनऊ और यूपी से सटे बिहार के इलाकों से वेंडरों से किराए पर मंगवाई गई थी। खाट का किराया 10 रुपये था जबक‌ि लागत 1000 रुपये थी। पूरी किसान यात्रा के दौरान करीब 9000 खाटें लूटी गईं और टूटी। इस तरह से जहां 5000 खाटें किराए पर बुक की गई थीं वहीं इनके लिए 9000 का हर्जाना भरना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें