उन्नाव दुष्कर्म कांड में रायबरेली की घटना के बाद कांग्रेस सहित विपक्ष का हमलावर रुख जारी है। इस मुद्दे पर कांग्रेसियों ने लखनऊ में जबरदस्त प्रदर्शन किया और भाजपा मुख्यालय घेरने की कोशिश की। हालांकि, रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया।