फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाइयां, Pics

Thu, 28 Nov 2024 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में खुशी मनाई। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का लाइव शपथ ग्रहण देखा साथ ही एक दूसरे को मिठाई और लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल राजेश काली, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, नितांत सिंह, सलमान कादिर, डॉक्टर अयूब सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। इसके साथ ही अभी तक प्रचार तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन का भी आगाज हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ANI
इसके पहले तक वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार जरूर करती थीं लेकिन चुनाव नहीं लड़ीं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबरें थीं लेकिन इस सीट पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे और बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, इस दौरान भी प्रियंका गांधी ने प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। (प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आशीर्वाद दिया।)

4 of 6
संसद में प्रियंका गांधी। - फोटो : PTI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। जो कि देश और प्रदेश के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
शपथ लेने के दौरान प्रियंका गांधी। - फोटो : PTI
लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें