फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम के प्रमोशन के लिए टीम के साथ लखनऊ पहुंचे कपिल शर्मा

Wed, 16 Mar 2016 12:09 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
टीम के साथ लखनऊ पहुंचे कप‌िल - फोटो : Amar Ujala
अपने नए कॉमेडी शो के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने अमर उजाला रिपोर्टर नीरज ‘अम्बुज’ से साझा की अपने मन की बात।
विज्ञापन

2 of 13
टीम के साथ लखनऊ पहुंचे कप‌िल - फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी ने सामान्य परिवार से निकलकर संघर्ष किया, चाय बेची और देश के प्रधानमंत्री बने। इसलिए मेरा मन है कि उन्हें अपने शो में बुलाऊं और उनसे उनकी स्कूलिंग के बारे में पूछूं।
विज्ञापन

3 of 13
पोज देते कप‌िल शर्मा - फोटो : Amar Ujala
ताकि नशे की लत लगा चुके युवाओं को शो के माध्यम से उनसे कुछ सीखने को मिल सके। यह ख्वाहिश है मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का। 

4 of 13
लखनऊ में टीम कप‌िल - फोटो : Amar Ujala
कपिल मंगलवार को अपने नए कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रमोशन के सिलसिले में टीम के सदस्यों सुमोना चक्रवर्ती, अली असगर, सुनील ग्रोवर के साथ लखनऊ आए थे। 
विज्ञापन

5 of 13
कप‌िल के साथ लखनऊ पहुंची उनकी रील लाइफ ‘वाइफ’ - फोटो : Amar Ujala
पत्रकारों से बातचीत में कपिल ने बताया कि नए शो में राजनेताओं को बुलाना चाहता हूं। यूपी से किस नेता को बुलाएंगे, आजम खां या डिंपल यादव को। 
विज्ञापन

6 of 13
लखनऊ प्रमोशन के ल‌िए पहुंची कप‌िल की टीम - फोटो : Amar Ujala
इस सवाल को कपिल टाल गए। महिलाओं की इमेज इस शो में भी वैसी ही पेश की जाएगी, जैसी कि पिछले शो में थी? इस सवाल पर कपिल ने कहा कि हमारी भावना देखी जानी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
टीम के साथ मस्ती करते कप‌िल - फोटो : Amar Ujala
...हंसते हुए आगे बोले कि कम से कम हम घोड़े को लाठियां तो नहीं मार रहे हैं। लखनऊ के बारे में उन्होंने कहा कि उर्दू जुबान ऐसी मिठास घोलती है कि यहां तो बस बातों से ही पेट भर जाता है।

8 of 13
सुमोना को है ओले म‌िस करने का मलाल - फोटो : Amar Ujala
मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने कहा कि बीते दिनों यहां आंधी-पानी के बाद ओले गिरे थे। लेकिन मैने ओलों को मिस कर दिया। 18 साल हो गए ओले देखे।

9 of 13
प्रमोश के ल‌िए लखनऊ आए कप‌िल - फोटो : Amar Ujala
लेकिन लखनऊ से जुड़ी हर याद अभी तक ताजी है। नए शो की पिछले शो से तुलना पर सुमोना ने कहा कि दोनों शो अलग-अलग ट्रैक के हैं, इसलिए कोई रेस नहीं। हमारा उद्देश्य दर्शकों को हेल्दी कॉमेडी परोसना है।

10 of 13
लखनऊ में र‌िलेक्स द‌िखे सुनील - फोटो : Amar Ujala
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने कहा कि गुत्थी ने लोगों को खूब हंसाया, लेकिन लोगों को हंसाने के लिए हजार किरदार हैं। 

11 of 13
प्रमोशन के दौरान लखनऊ में जुटी कप‌िल की टीम - फोटो : Amar Ujala
इसलिए नए शो में अलग किरदार देखने को मिलेंगे। सुनील ने लखनऊ के कवाब को अपनी फेवरिट डिश बताई। कहा कि अब सीरियस बात भी कहता हूं तो कभी-कभी यार-दोस्तों को मजाक लगता है।

12 of 13
ये हैं कप‌िल की ‘दादी’ - फोटो : Amar Ujala
कॉमेडियन अली असगर टीवी व फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है। अली असगर ‘कुंवारा बाप’ में महमूद ने जो किरदार निभाया, वह करना चाहते हैं। ऐसे ही उनकी कन्हैयालाल जैसा विलेन बनने की ख्वाहिश है। 
विज्ञापन

13 of 13
अली असगर - फोटो : Amar Ujala
कहा कि उन्होंने पुराने जमाने के एक्टर्स से ही अभिनय सीखा है। वे कहते हैं कि मौजूदा दौर के एक्टर्स सिर्फ टेक्निक सिखा सकते हैं, एक्टिंग नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें