फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी, धूप के लिए तरसे लोग, मौसम विज्ञानी बोले- आती रहेंगी बर्फीली हवाएं

Sun, 24 Jan 2021 11:10 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
घने कोहरे के चलते लगातार तीसरे दिन रविवार को भी प्रदेशवासी चटख धूप को तरस गए। भारी गलन से भी जनजीवन बेहाल हुआ। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों तक घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के ऊपर घने कोहरे की मोटी परत पश्चिमी हिस्सों से तराई तक छाई हुई है। पछुआ के बीच अनुमान है कि अगले दो दिनों में कोहरा छंट सकता है लेकिन पहाड़ों से बर्फीली हवाएं आती रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
मौसम - फोटो : amar ujala
शनिवार को प्रदेश में चुर्क सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लखनऊ, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, सुल्तानपुर, बहराइच, हरदोई, कानपुर, गोरखपुर में दिन का अधिकतम पारा सामान्य से कम 13 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

4 of 7
मौसम - फोटो : amar ujala
वहीं, राजधानी लखनऊ में भी गलन भरी ठंड, पारे के उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी धूप का इंतजार रहा। सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। कोहरा छंटा पर धूप नहीं खिली।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले लगभग 3 डिग्री की तेजी दिखाई दी। यह शुक्रवार को दर्ज 6.3 डिग्री के मुकाबले 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
 धूप न निकलने के चलते दिन में भी लोग कंपकंपाते नजर आए। घरों में भी लोग हीटर, ब्लोअर और अलाव के आसपास ही सिमटे रहे। शाम को बर्फीली पछुआ ने गलन बढ़ाई तो बाजारों और सड़कों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
एक-दो दिनों में छंट सकता है कोहरा
जेपी गुप्ता ने बताया कि पछुआ हवाओं ने धीरे-धीरे जोर पकड़ना शुरू किया है। अनुमान है कि एक-दो दिनों में चादर छंटनी शुरू होगी तो धूप पहले की तरह खिलने लगेगी, लेकिन इस दौरान पहाड़ों से आती बर्फीली हवाएं जारी रहेंगी और गलन भरी ठंड जारी रहेगी। कई जगह सुबह के वक्त मध्यम घना कोहरे छाया रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें