लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईनॉक्स मॉल के दूसरे तल पर संचालित एक चायनीज रेस्टोरेंट में कस्टमर को परोसे गए खाने में कॉकरोच निकलने के बाद उपस्थित कस्टमरों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
2 of 8
इसकी शिकायत के बाद देर रात मौके पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद चायनीज व्यंजन के तैयार नमूने लैब टेस्टिंग को सील किए जाने के साथ रेस्टोरेंट किचन में मानक के अनुरूप साफ सफाई न पाने पर संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
3 of 8
गोमती नगर इलाके का एक परिवार गुरुवार को आईनॉक्स माल में घूमने फिरने पहुंचा था। खरीददारी इत्यादि के बाद बच्चों की जिद पर दूसरे मंजिल पर मूनलैंड के नाम से संचालित चायनीज रेस्टोरेंट में उन्होंने चाऊमीन सहित कुछ अन्य व्यजंन का आर्डर दिया।
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
4 of 8
आरोप है कि रेस्टोरेंट वेंटर द्वारा लाए गए आर्डर के चाऊमीन में कॉकरोच का आधा हिस्सा देख कस्टमर भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
5 of 8
कस्टमरों की नाराजगी पर रेस्टोरेंट स्टाफ परोसे गए आइटम में कॉकरोच पाए जाने की बात से ही इंकार करता रहा। इस बीच वहां मौजूद अन्य कस्टमरों ने भी आर्डर छोड बाहर निकला शुरू कर दिया। (तस्वीर में जांच करते अधिकारी)
विज्ञापन
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
6 of 8
इस बीच इस मामले की जानकारी एफएसडीए की जिला इकाई के अभिहीत अधिकारी जेपी सिंह को दी गयी। इसके बाद रात नौ बजे करीब एफएसओ अनिल यादव टीम के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे। (रेस्टोरेंट के किचन में जांच अधिकारी।)
विज्ञापन
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
7 of 8
आरोप है कि इस बीच रेस्टोरेंट संचालक व कर्मियों ने कस्टमर को परोसे गए चिह्नित आर्डर को हटा दिया था।
तस्वीरें: रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, जमकर बवाल
8 of 8
कार्रवाई टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य व्यजंनों के नमूने लैब टेस्टिंग को सील कर रेस्टोरेंट किचन में पर्याप्त साफ सफाई न होने पर संचालक को नोटिस जारी किया है। (सभी फोटो-इमरान)