फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, ऐसी है सीएम अखिलेश की लखनऊ मेट्रो, 16 तक पहुंचेगी राजधानी

Sat, 05 Nov 2016 02:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ मेट्रो की पहली ट्रेन सज-संवरकर तैयार हो गई है। 16 नवंबर तक इसके सभी चार कोच लखनऊ भी पहुंच जाएंगे। इन कोचों को रविवार को फ्रांस की निर्माता कंपनी अलस्टॉम के चेन्नई स्थित श्रीसिटी प्लांट से रवाना कर दिया जाएगा। सड़क मार्ग से लखनऊ तक आने में करीब 10 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

2 of 7
पहली ट्रेन के तैयार होने के बाद इसका निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को कर एवं निबंधन मंत्री यासर शाह की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल चेन्नई गया था। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव राहुल भटनागर, सीएम के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, प्रमुख सचिव आवास सदाकांत, सचिव आवास पंधारी यादव, एमडी लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कुमार केशव, निदेशक रॉलिंग स्टॉक मेट्रो महेंद्र कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण के बाद कोचों को लखनऊ रवाना करने के लिए ओके कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
पूरी तरह मेड इन इंडिया मेट्रो ट्रेन
लखनऊ मेट्रो को मिल रही ट्रेन पूरी तरह मेड इन इंडिया है। इन कोच को अलस्टॉम के बंगलुरू स्थित प्लांट में डिजाइन किया गया। चेन्नई के प्लांट में बनाया गया। लखनऊ मेट्रो को मिलने वाली सभी 20 ट्रेन यहीं बनाई जाएंगी।

4 of 7
अधिकारियों ने खुद कोच में बैठकर अनुभव लिया।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रायल एक दिसंबर से ही होगा
मंत्री यासर शाह ने दावा किया है कि मेट्रो का ट्रायल एक दिसंबर से ही होगा। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रेन के स्टेटिक ट्रायल के लिए ही 15 दिन का समय चाहिए। इसके बाद ही डिपो के अंदर बने 625 मीटर लंबे टेस्ट ट्रेक पर ट्रायल रन शुरू किया जा सकेगा। (मेट्रो के कोच का इंस्पेक्‍शन करते परिवहन मंत्री यासिर शाह।)
विज्ञापन

6 of 7
तैयारी देखने पहुंच रहे मेट्रोमैन
ट्रेन आने के बाद 20 नवंबर को खुद मेट्रोमैन ई श्रीधरन ट्रायल की तैयारी देखने लखनऊ आ रहे हैं। वे डिपो में बने कंट्रोल सेंटर और टेस्ट ट्रैक का काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोच को डिपो में ट्रकों से उतारने और उन्हें ट्रैक पर लाने के लिए जरूरी इंतजाम पहले ही कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें