फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वीक: राज्यपाल ने किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

Thu, 05 Apr 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस वीक
पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित रैतिक परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने पुलिस वीक के कार्यक्रम में शिरकत की है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस वीक
उनके साथ राज्यपाल राम नाईक ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तीन अप्रैल से आयोजित पुलिस वीक कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को 49 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जो अब रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस वीक
कार्यक्रम में डीजीपी ओपी सिंह ने राज्यपाल को पुलिस हैट पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधति करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इस आयोजन के लिए आप सभी को बधाई देता हूं।

4 of 5
पुलिस वीक
आप सभी की एक साल की मेहनत के बाद ये सम्मान देने का दिन आता है। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने बताया कि पिछले एक साल में 91 प्रतिशत अपराधियों को सजा हुई है। यह पुलिस के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस वीक
इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें