उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी लोग आसानी से कल्पना भी नहीं करते हैं। जी हां यहां विरोधी पार्टियों ने सीएम अखिलेश यादव की तारीफ की, विरोधी गले मिले और आजम खां ने भी माफी मांगी।
विज्ञापन
2 of 20
मौका था विधानसभा में 25 साल पूरे करने वाले विधायकों के सम्मान समारोह का।
विज्ञापन
3 of 20
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 साल पूरे कर चुके 10 विधायकों को सदन में सम्मानित किया।
4 of 20
सम्मानित होने वाले विधायकों में रामगोविंद चौधरी, नरेंद्र सिंह यादव, माता प्रसाद पांडेय, आजम खां, श्यामदेव राय चौधरी, सुरेश खन्ना, श्याम सुंदर शर्मा, दुर्गा यादव, राजीव कुमार सिंह और अवधेश प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 20
सपा के राम गोविंद चौधरी और बीजेपी के श्यामदेव राय चौधरी जब आपस में गले मिले तो नजारा देखने लायक था।
विज्ञापन
6 of 20
सम्मान ग्रहण करते वक्त ज्यादातर विधायक भावुक हो गए और उन्होंने सीएम का आभार जताने के साथ कहा-सुना माफ करने की अपील की।
विज्ञापन
7 of 20
आजम खां भी अखिलेश का हाथ थामकर खड़े दिखाई दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा, 25 साल में मुझसे जो गलतियां हुईं और नहीं भी हुईं उनके लिए माफी चाहता हूं।
8 of 20
सीएम ने कहा राजनीति बहुत मुश्किल काम है। बार-बार विधायक बनना मेहनत का काम है।
9 of 20
आजम ने कहा कि हम सब पहले इंसान हैं, हमें आपस में मिलकर रहना चाहिए।
10 of 20
विपक्षियों ने भी सीएम की तारीफ की। वहीं बीजेपी विधायक श्याम देव राय चौधरी भी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का विधायक हूं फिर भी अखिलेश मुझे सम्मान देते हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं।
11 of 20
विधानसभा में 25 वर्ष पूरे करने वाले सदन के वरिष्ठ सदस्य माता प्रसाद पाण्डेय को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
12 of 20
विधानसभा में भाजपा नेता सुरेश खन्ना को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
13 of 20
सदन के वरिष्ठ सदस्य मंत्री अवधेश प्रसाद को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
14 of 20
सम्मानित किए जाने पर मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को बधाई देते शिवपाल यादव।
15 of 20
सदन के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
16 of 20
राजीव कुमार सिंह को बधाई देते शिवपाल सिंह यादव।
17 of 20
वरिष्ठ सदस्य मंत्री राम गोविंद चौधरी को सम्मानित करते सीएम अखिलेश यादव।
18 of 20
वरिष्ठ सदस्य श्याम देव राय चौधरी व सुरेश खन्ना एक दूसरे को बधाई देते हुए।
19 of 20
वरिष्ठ सदस्य श्याम सुन्दर शर्मा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।