फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः रोमांच से भरी जवानों की जांबाजी ने जीता दिल, देखें- तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2019 05:06 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
गोरखा राइफल्स के जवानों के खुखरी डांस ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक एकटक देखते रह गए। वहीं, सिख रेजीमेंट के जांबाजों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। जांबाजों ने सिर से नारियल फोड़ने व नुकीले कांटों पर करतब दिखाकर यह साबित कर दिया कि सरहदें सुरक्षित हाथों में हैं। मौका था कारगिल विजय दिवस समारोह के लखनऊ में लोहिया पार्क में आयोजित रंगारंग समापन का।
विज्ञापन

2 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
मध्य कमान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फ्यूजन बैंड व विभिन्न रोमांचक डांस भी हुए। शाम पांच बजे शुरू हुए आयोजन का आगाज देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों...’ से हुआ। सिपाही पुष्पेन्द्र की आवाज पर मेजर आरपी गुरुंग ने मिलिट्री बैंड शुरू किया तो दर्शकों की तालियों से पार्क सराबोर हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : अमर उजाला
मध्य कमान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फ्यूजन बैंड व विभिन्न रोमांचक डांस भी हुए। शाम पांच बजे शुरू हुए आयोजन का आगाज देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों...’ से हुआ। सिपाही पुष्पेन्द्र की आवाज पर मेजर आरपी गुरुंग ने मिलिट्री बैंड शुरू किया तो दर्शकों की तालियों से पार्क सराबोर हो गया।

4 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
इसी क्रम में बैंड पर ‘जीत होगी भारत की...’, ‘देह शिवा वर मोहे...’, ‘जय हो...’ गीतों की भी प्रस्तुतियां हुईं। ड्रम बीटिंग, पाइप बैंड का भी प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन

5 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
गतका देख दांतों तले दबाई उंगलियां
समारोह में सिख रेजीमेंट के जवानों ने गतका की प्रस्तुति दी, जिसे देख दर्शकों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। जवानों ने फौलादी ताकत व आंख बंद कर लक्ष्य पर निशाना लगाने की क्षमता का शानदान प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

6 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
सूबेदार मेजर बलवीर के नेतृत्व में तलवारबाजी और आंख पर पट्टी बांध जवान की गर्दन, पेट व दो जवानों के मुंह के बीच फंसे केले को काटने की कला भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

7 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
ऐसे ही हाथ व कोहनी पर रखे नारियल को टुकड़े-टुकड़े करने का हुनर और लोहे के नुकीले कांटों पर लेटकर फौलादी होने का प्रदर्शन किया।

8 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
ट्यूब लाइट के बंडल भी जवानों ने फोड़े।
 
विज्ञापन

9 of 9
कारगिल विजय दिवस का समापन समारोह - फोटो : amar ujala
खुखरी डांस ने मोहा
इसी क्रम में लोहिया पार्क में गोरखा राइफल्स के जवानों ने खुखरी डांस भी पेश किया। जवानों ने युद्धकाल में खुखरी की ताकत से लोगों को रूबरू कराया और उसकी उपयोगिता भी बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें