फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः इठलाते-इतराते श्वानों ने रैंप पर बिखेरे जलवे, इन्होंने बनाया दीवाना, देखें- तस्वीरें

Mon, 04 Nov 2019 03:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
आंखों पर चश्मा, सिर पर टोपी, रंगीन कपड़े पहने देसी-विदेशी श्वान जब इठलाते-इतराते रैंप पर पहुंचे तो दर्शकों की तालियां अनायास ही बज उठीं। रामपुर हाउंड, रॉटविलर व जर्मन शेफर्ड जैसे दबंग श्वानों से लेकर पग और ट्वॉय पॉम सरीखे क्यूट श्वानों ने रैंप पर जलवे बिखेरे, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए।
विज्ञापन

2 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
मौका था अमर उजाला व अवध कैनल क्लब की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दो दिवसीय डॉग शो के समापन का, जहां श्वानों के लिए फैशन शो कराया गया और इसमें देशभर से आए श्वानों ने हिस्सा लिया।



 
विज्ञापन

3 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
फैशन शो के अतिरिक्त डॉग शो के विजेताओं को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का अनूठा शो है। डॉग पालतू जानवर हैं और इसका इंसानों से खासा लगाव रहता है।

4 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
वफादारी में कुत्तों का कोई जवाब नहीं। उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। वहीं, फैशन शो का आगाज इंग्लिश बुलडॉग एंजिल से हुआ, जो टोपी व चश्मा लगाकर मंच पर आई और इठलाते हुए वापस लौटी। इसके बाद डैश हाउंड ‘चिकी’ का मंच पर आगमन हुआ। x
विज्ञापन

5 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में रामपुर हाउंड (राजी) चश्मा लगाकर आया और निर्णायक मंडल में शामिल जजों का दिल जीता। ऐसे ही रॉटविलर (बुबु) गमछा बांधकर मंच पर आया। रॉटविलर (बुलेट), साइबेरियन हस्की (अजलान) नीली-पीली टीशर्ट पहनकर आया।
विज्ञापन

6 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
गोल्डन रिट्रीवर (निकू), अमेरिकन अकीता (प्लूटो), ट्वॉय पॉम (चेरी), जर्मन शेफर्ड डॉग (नेक्सा), बॉक्सर (स्टेला), पग (प्लूटो), पग (एनी), रॉटविलर (ईगो), जर्मन शेफर्ड (एलेक्स), बीगेल (किट्टू) व पग (चेनी) ने भी मंच पर जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

7 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में तत्सियाना रमनोस्क्या मुख्य जज थीं। संचालन शिमुल बनर्जी ने किया। इसके अतिरिक्त कैनल क्लब के डॉग शो में इनाक्षी सिन्हा सहित कई अन्य जज रहे।

8 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
‘शित्जू’ ने बनाय दीवाना
शो में शित्जू ने लोगों को खासा आकर्षित किया। दरअसल, लम्बे-लम्बे बालों वाले इस श्वान की खूबसूरती देखते ही बनती है, जिसकी सुंदरता बैंड बांधकर बढ़ाई गई थी। ध्यान से देखने पर ही शित्जू की आंखें नजर आती हैं। इसके बाल सिल्क से होते हैं।

 

9 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकन कॉकर बना ‘बेस्ट इन शो’
डॉग शो में आयोजित प्रतियोगिताओं में अमेरिकन कॉकर बेस्ट इन शो बना। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने श्वान को सम्मानित किया। ऐसे ही इस श्रेणी में ही बीगल, जर्मन शेफर्ड, डॉबरमैन, बॉक्सर, पग को भी सम्मानित किया गया। मालिकों को ट्रॉफी प्रदान की गई। ऐसे ही बेस्ट पपी की श्रेणी में डॉबरमैन को अवॉर्ड दिया गया तो बेस्ट इंडियन ब्रीड का खिताब कैरावन हाउंड और रिजर्वड बेस्ट इंडियन ब्रीड रामपुर हाउंड बना। बीगल को माइनर पपी का अवॉर्ड मिला।

10 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
‘पग’ की शैतानियों ने लुभाया
शो में मान्या व विराज पग को लेकर पहुंचे थे। उनके पग का नाम लॉली था। मान्या ने बताया कि लॉली की शैतानियां दिल जीत लेती हैं। यह बेहद प्यारा पग है। प्रतिमाह पांच से छह हजार रुपये रखरखाव पर खर्च किया जाता है। वहीं विराज ने बताया कि मेरा पग परिवार के सदस्य जैसा है।

 
विज्ञापन

11 of 11
डॉग शो - फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में इन्हें मिले पुरस्कार
श्रेणी : ब्रीड (श्वान का नाम)
बेस्ट ड्रेस डॉग : इंग्लिश बुलडॉग (एंजिल)
बेस्ट कैटवॉक : जर्मन शेफर्ड (एलेक्स)
बेस्ट फ्रेंडली डॉग : पग (लॉली)
बेस्ट पॉपअप कैरिंग डॉग : साइबेरियन हस्की (अजलान)
बेस्ट क्यूटेस्ट डॉग ऑन रैंप : रॉटविलर (बुलेट)
बेस्ट वेल बिहेव्ड डॉग ऑन रैंप : ट्वॉय पॉम (चेरी)
बेस्ट फ्रेंडली वॉक : पग (एनी)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें