फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में घमासान, चली लाठियां

Mon, 18 Jul 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ में बवाल - फोटो : amar ujala
लखनऊ गोमतीनगर के विनीत खंड-3 के एक पार्क में धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में कई दिन से चली आ रही तनातनी ने रविवार रात उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता वार्ता के दौरान एक पक्ष ने नारेबाजी के साथ थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लखनऊ में बवाल - फोटो : amar ujala
इससे दूसरे पक्ष के लोग भी भड़क उठे। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ खदेड़ी तो शरारती तत्वों ने पार्क के पास दो समुदायों में पथराव की अफवाह फैला दी। तनाव के चलते इलाके में पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
लखनऊ में बवाल - फोटो : amar ujala
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के अफसर विवाद खत्म कराने के लिए रविवार देर शाम दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन के साथ भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए।

4 of 6
लखनऊ में बवाल - फोटो : amar ujala
पुलिस ने माहौल खराब करने वालों पर लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। इसी बीच शरारती तत्वों ने पार्क के पास दोनों पक्षों के लोगों में भिड़ंत व पथराव की अफवाह फैला दी। सांप्रदायिक तनाव का पता चलने पर डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर, एएसपी सिटी उत्तरी विजय ढुल आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
लखनऊ में बवाल - फोटो : amar ujala
तनातनी के चलते पार्क व आसपास पुलिस और पीएसी की तैनात की गई है। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों में पार्क में धार्मिक आयोजन न करने का समझौता हुआ। यही नहीं बगैर इजाजत के लाउडस्पीकर नहीं लगाया जाएगा। धार्मिक आयोजन में दोनों पक्ष किसी तरह के शरारती तत्वों को नहीं आने देंगे और शांति बनाए रखने की आयोजक की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखनऊ में बवाल - फोटो : amar ujala
डीआईजी आरकेएस राठौर ने बताया कि बाहरी अराजकतत्वों ने पार्क में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर दो समुदायों में तनातनी कराने की कोशिश की थी। कॉलोनी में रहने वाले लोग बवाल नहीं चाहते। पुलिस व खुफिया तंत्र को अराजकतत्वों को चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें