फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनेक्सी में एलआईयू सब इंस्पेक्टर व सुरक्षाकर्मियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, तस्वीरें

Thu, 28 Jun 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
मारपीट - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम ऑफिस कैंपस में एलआईयू के सब इंस्पेक्टर और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया लेकिन मारपीट का वीडियो मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जनपद में तैनात एलआईयू सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप मेडिकल प्रतिपूर्ति के लिए एनेक्सी के अंदर जा रहे थे तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में गरमा-गरमी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर ने सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता की थी।
विज्ञापन

3 of 4
मारपीट - फोटो : amar ujala
हाथापाई होते देख आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अलग करवाया। वहीं, पुलिस सब इंस्पेक्टर को कोतवाली ले आई है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
मारपीट का एक दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें