फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: बच्चों के दिमाग में कौन भर रहा है नफरत का जहर, ये तस्वीरें हैं गवाह

Sun, 22 Dec 2019 10:02 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
1 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत देशभर में हिंसा और प्रदर्शन हुए। भीड़ का हिस्सा बनकर शनिवार को रामपुर में उपद्रव और हिंसा करते बच्चों के चेहरे सामने आए। कोई 14-15 साल का है तो कोई 16-17 साल का। बच्चे देश का भविष्य होते हैं और यह भविष्य उज्जवल बनता है, इन बच्चों के बेहतर शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने से लेकिन ये सड़क पर उतरकर उपद्रवियों के साथ आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव जैसी समाजविरोधी हरकतों में शामिल हो रहे हैं। इन बच्चों को मालूम होगा कि नागरिक संशोधन कानून क्या है, विरोध की समूची राजनीति क्या और क्यों है...निश्चित ही नहीं। 
विज्ञापन

2 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
फिर उनके दिमाग में नफरत का जहर घोलकर सड़क पर उतने को कौन भड़का रहा है। शुक्रवार को भी यूपी के वाराणसी में उपद्रवियों के बीच फंसकर आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई, तो दिल्ली में हिंसा के दौरान कुछ बच्चे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नागरिक संशोधन कानून का विरोध अपनी जगह है लेकिन इस समूचे विरोध के सूत्रधारों को क्या यह एहसास नहीं है कि मासूम दिमागों में हिंसा और नफरत के बीच भरने से वे किस रास्ते जाएंगे और आखिरकार देश कहां जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
शहर के चारों ओर जुटती रही भीड़, देखती रही पुलिस
आपको बता दें कि नागरिक संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम तंजीमों की ओर से बुलाए गए बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए थे। शहर ईदगाह की ओर से जाने वाले सभी मार्गों को सील करने के साथ ही बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की गई, लेकिन भीड़ के सामने पुलिस प्रशासन बेबस नजर आया। 

4 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भीड़ को रोकने में नाकाम रही। यही वजह रही जो प्रशासन शहर की फिजा बिगड़ने से रोकने में नाकाम रहा। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध जारी है। इसको लेकर मुसलिम तंजीमों की ओर से शनिवार को बंद का आहवान किया गया था, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से तमाम इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौलानाओं एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की थी, जिसमें शांति की अपील की थी। मौलानाओं की ओर से भी पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्वक आंदोलन करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन रात होते होते शहर के तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं को नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
शाहबाद स्थित ईदगाह की ओर से आने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया। किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन इसके बाद भी शनिवार को सुबह से ही ईदगाह निकलने के लिए भीड जुटना शुरू हो गई। 
विज्ञापन

7 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
शाहबाद गेट से लेकर बरेली गेट तक, ईदगाह से लेकर नवाब गेट तक, हाथी खाना चौराहों, अजीतपुर समेत शहर के तमाम स्थानों पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस चाहकर भी भीड़ को नहीं रोक सकी। 

8 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
चारों तरफ तैनात पुलिस फोर्स मूकदर्शक बनी रही। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा की ओर से लगातार शांति की अपील की जाती रही, लेकिन भीड़ शांत होने को तैयार नहीं थी। 

9 of 19
हाथ जोड़कर उपद्रवियों से अपील करते काजी - फोटो : अमर उजाला
बाद में भीड़ अपने धर्मगुरुओं को बुलाने पर अड गए, जिसके बाद अलग-अलग तंजीमों के मौलानाओं को शाहबाद गेट तक लाया गया, जहां उन्होंने भीड को समझाने का कार्य किया। किन्तु, इसके बाद भी शहर में बवाल हो गया और शांति व्यवस्था बाधित हो गई। इससे शहर की फिजा भी खराब हो गई।

10 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन की बदइंतजामी की खुली पोल
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही भीड को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन की बदइंतजामी की पोल खुल गई। यहां तक कि साउंड सिस्टम तक के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। 

11 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
शाहबाद गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने साउंड का इंतजाम किया था। गाड़ियों के जरिए मौलाना लोगों से शांति की अपील कर रहे थे, लेकिन दोनों साउंड सिस्टम की बैटरी समाप्त हो गई। 

12 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं प्रदर्शनकारियों को शांत कराने आए मुस्लिम धर्मगुरुजब बोलना शुरू हुए तो साउंड सही तरीके से काम नहीं कर पा रही थी। यही वजह रही जो लोगों तक आवाज नहीं पहुंच रही थी। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने दिक्कत आई।

13 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उग्र भीड़ ने पुलिस की एक जीप सहित चार दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने फायरिंग नहीं की है। जिस युवक के गोली लगने की बात कही जा रही है उसे किसी ने आपसी रंजिश में गोली मारी है। उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आन्जनेय कुमार सिंह जिलाधिकारी 

14 of 19
रामपुर बवाल में शामिल बच्चे और किशोर - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवी तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश 
रामपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद उपद्रवी तत्वों को गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उपद्रवी तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। 

15 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हिंसक प्रदर्शन करने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल को खराब किया है क्योंकि हिंसक प्रदर्शन सिर्फ एक जगह पर हुआ है। 
 

16 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
ऐसी आशंका है कि उनको किसी का संरक्षण प्राप्त था। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्व रामपुर से भाग सकते हैं। ऐसे में पुलिस को रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा पर चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

17 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी बंद रही इंटरनेट की सेवा 
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुरादाबाद मंडल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद गुरुवार की रात से रामपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। शुक्रवार को पूरे दिन इंटरनेट सेवा बंद रही। शनिवार को भी इंटरनेट नहीं चली। इस वजह से बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से रामपुर के हालात की जानकारी लेने के लिए लोग एक-दूसरे को फोन करते रहे। 

18 of 19
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
डीएम-एसपी पूरे दिन रहे मुस्तैद
नागरिक संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान डीएम आन्जनेय कुमार सिंह और एसपी डॉ. अजयपाल सुबह से कमान संभाले रहे। डीएम-एसपी सुबह से ही ईदगाह चौराहे पर मुस्तैद थे। डीएम-एसपी मुस्तैदी की वजह से भीड़ अधिक हिंसक नहीं हो सकी। डीएम-एसपी ने शुक्रवार को ही पूरी तैयारी कर ली थी। 
विज्ञापन

19 of 19
रामपुर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के उग्र होने के बाद भी पुलिस ने सब्र से काम लिया और  बहुत अधिक जवाबी कार्रवाई नहीं की। बाद में उग्र भीड़ को समझाने के लिए धर्म गुरुओं का सराहा लिया गया। इसके बाद डीएम-एसपी ने जिला अस्पताल सहित पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें