यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल होना जारी है। काफी कोशिशों के बाद भी इसमें लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार को सीतापुर के पिसावां के सेरवा डीह के कबीरा बाबा शिक्षण संस्‍थान बालिका इंटर कॉलेज के बाहर ये नजारे दिखे। अंग्रेजी सेकेंड के पेपर में लड़के अंदर बैठे परीक्षार्थियों को नकल पहुंचा रहे थे।  वो सवालों के जवाब किताब से ढूंढते और पर्ची बनाकर अंदर भेज देते। जब उन्होंने फोटोग्राफर को तस्वीर क्लिक करते देखा तो मुंह छिपाने लगे।