फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले समय में ऐसा दिखेगा चारबाग, देखें तस्वीरें...

Thu, 11 Jan 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
रेलवे बोर्ड के सामने हुआ प्रजेंटेशन - फोटो : amarujala
चारबाग रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने जो खाका तैयार किया है, उसका प्रेजेंटेशन बुधवार को रेलवे बोर्ड के सामने पेश किया गया। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने रेलवे बोर्ड को चारबाग के विकास को लेकर तैयार ब्लूप्रिंट से रूबरू कराया।
विज्ञापन

2 of 4
रेलवे बोर्ड के सामने हुआ प्रजेंटेशन - फोटो : amarujala
उल्लेखनीय है कि लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर 1867 में ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। इसके बाद यह अवध रूहेलखंड रेलखंड का हिस्सा बना। वर्तमान में चारबाग रेलवे स्टेशन 1925 में अस्तित्व में आया था। यहां राजपूती, अवधी व मुगल वास्तुकला का मिश्रण नजर आता है।
विज्ञापन

3 of 4
रेलवे बोर्ड के सामने हुआ प्रजेंटेशन - फोटो : amarujala
चारबाग से करीब 220 यात्री गाड़ियों व 66 मालगाड़ियों का संचालन होता है। स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने केलिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लेकर रेलवे बोर्ड में प्रेजेंटेशन दिया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
रेलवे बोर्ड के सामने हुआ प्रजेंटेशन - फोटो : amarujala
स्टेशन पर कॉन्कोर्स यानी एक ऐसा एरिया जहां भीड़ एकत्र हो सके, बनाया जाएगा और सेकंड एंट्री विकसित की जा रही है। साथ ही स्टेशन के नीचे पार्किंग से लेकर पासिंग-वे तक बनाए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें