फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Over speed: लखनऊ की इन सात सड़कों पर 60 से ऊपर हुई गाड़ी की स्पीड तो दो से चार हजार का कटेगा चालान

Tue, 05 Jul 2022 04:06 PM IST
ishwar ashish आयुष्मान पांडेय, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर खाली सड़क दिखते ही हमारी बाइक या कार की स्पीड़ बढ़ जाती है। कई बार तो यह 100 के ऊपर भी निकल जाती है। हालांकि, यह लापरवाही अक्सर हादसों का सबब बनती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने ओवर स्पीडिंग के चलते दुर्घटनाओं की सबसे ज्यादा शिकायतों वाली शहर की सात सड़कों को चुना है।

यहां लगे स्पीडोमीटर की नजर हर वक्त वाहनों पर रहती है। ऐसे में जैसे ही इन सड़कों पर कोई चालक अपने वाहन की गति 60 किमी से ऊपर करता है, सेकेंडों में उसका चालान हो जाता है। डेढ़ माह में इन सात सड़कों पर 17 हजार के करीब चालान हो चुके हैं।

एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार के मुताबिक इस व्यवस्था का मकसद दुर्घटना होने से रोकना है। जब चालान कटता है तो लोग अपने वाहन की गति को लेकर सतर्क रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि आईटीएमस की ओर से चालान शुरू हो गया है। एक महीने में हेल्मेट न पहनने के छह हजार से ज्यादा, रेड लाइट जंप करने के 1400 से ज्यादा चालान हो रहे हैं। इनमें से ओवर स्पीडिंग के चालान अभी चिह्नित सात सड़कों पर ही हो रहे हैं। इनकी संख्या रोजाना 397 के करीब है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
दो से चार हजार रुपये का होता है चालान
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इन सात सड़कों पर 60 से ज्यादा की स्पीड में गुजरने वाले छोटे वाहन (बाइक व कार) का दो हजार रुपये और बड़े वाहनों (ट्रक, बस व अन्य) का चार हजार रुपये का चालान होता है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
ऐसे होता है चालान
इन सड़कों पर आईटीएमस के माध्यम से कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें स्पीडोमीटर सॉफ्टेवेयर है। इनमें 60 की स्पीड तय कर दी गई है। जैसे ही वाहन इससे अधिक की गति से गुजरता है, वैसे ही कैमरा वाहन को कैद कर लेता है। इसके बाद विभाग में बैठा कर्मचारी वाहन का तुरंत चालान कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इन सात सड़कों पर हो रहा चालान
- खुर्रमनगर से समता मूलक चौराहा
- 1090 चौराहे से कालीदास मार्ग
- अवध से दुबग्गा
- बंग्लाबाजार से कैंट
- तेलीबाग से बंग्लाबाजार
- दयाल पैराडाइज से गोमतीनगर विस्तार
- सेक्टर 25 से मुंशीपुलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें