रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा भले ही ऑनलाइन हो लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थियों को अधिकतम 600 किलोमीटर का सफर करना पड़ सकता है। परीक्षा के लिए आए 1.97 करोड़ आवेदन के चलते रेलवे भर्ती बोर्ड को कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूसरे शहरों में बनाने पड़े हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से दावा किया गया है कि परीक्षा केंद्र आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शहर से अधिकतम 600 किलोमीटर तक दूर ही रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Railway Recruitment Board
रविवार नौ सितंबर से ही आरआरबी इलाहाबाद समेत देश के सभी भर्ती बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है कि उनकी परीक्षा कब और किस शहर में हो रही है। परीक्षा 17 सितंबर से 14 दिसंबर के मध्य कुल 49 दिवसों में होनी है। रविवार से सभी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि की जानकारी मिल रही है, जिनकी ऑनलाइन परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के मध्य होनी है। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थियों के मोबाइल और ई-मेल पर आरआरबी की ओर से मैसेज भेजने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Recruitment in indian railway
पिछले माह असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) और तक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए कई भर्ती बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के सेंटर दूसरे राज्यों में भेज दिए गए थे। इलाहाबाद के तमाम अभ्यर्थियों के तब हिमाचल प्रदेश के सोलन, पंजाब के भटिंडा, जालंधर आदि शहरों में परीक्षा केंद्र बना दिए गए थे। इससे अभ्यर्थियों को एक हजार से लेकर लगभग दो हजार किमी तक का सफर करना पड़ा था।
4 of 6
फाइल फोटो
इस बार भी परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हैं। हालांकि उन्हें बोर्ड की ओर से थोड़ी राहत दी गई है। बोर्ड का दावा है कि इस बार महज दस से 15 फीसदी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र अधिकतम 600 किलोमीटर तक वाले परीक्षा केंद्रों में बनाया गया है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
5 of 6
ONLINE EXAM
16 अक्तूबर तक कुल 22 दिवसों में होगी परीक्षा
0 रेलवे ग्रुप डी के 62907 पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक को शेड्यूल अभी आरआरबी ने जारी किया है। आरआरबी इलाहाबाद की ओर इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, ग्वालियर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, रुड़की, मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून के 41 केंद्रों में परीक्षा होगी। सितंबर माह में 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 सितंबर, 01, 03, 04, 05, 08, 09, 10, 11, 12, 15 एवं 16 अक्तूबर को परीक्षा तीन-तीन पॉलियों में होगी।
वहीं दूसरी ओर सोमवार से आरआरबी इलाहाबाद समेत सभी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर मॉक लिंक भी एक्टिव कर दिया गया, ताकि अभ्यर्थी परीक्षा का पैटर्न जान सकें। साथ ही एससी-एसटी अभ्यर्थियों के रेल सफर के लिए उनके पास भी सोमवार से डाउनलोड होने शुरू हो गए।