फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें सीसीटीवी फुटेज, लुटेरे से कैसे भिड़ गए बहादुर पति-पत्नी

Fri, 13 May 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ में लूट - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आशियाना में व्यापारी के घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाश के संग दंपती ने डटकर मुकाबला किया। लहूलुहान होने के बावजूद पत्नी-पति ने उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया और बदमाश को भागना पड़ा। लुटेरे की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इसके आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। हालांकि गुरुवार की देर रात तक पुलिस उसकी पहचान करके गिरफ्तार करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

2 of 7
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर - फोटो : amar ujala
आशियाना के सेक्टर-जी में मकान नंबर 38 एचआईजी निवासी नंदलाल गुप्ता (60) और उनकी पत्नी कल्पना गुप्ता(55) ने ब्रिटैनिया और गोदरेज कंपनी की एजेंसी ले रखी है और घर से व्यापार करते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस और र्फ्स्ट फ्लोर पर आवास है।
विज्ञापन

3 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे हेलमेट पहने और हाथ में चाकू लिये एक एक बदमाश उनके ऑफिस में दाखिल हुआ। उसने ऑफिस में फाइलों का काम कर रही कल्पना गुप्ता के ऊपर अचानक पीछे से हमला कर दिया। उनके गले पर चाकूरखकर बदमाश ने कल्पना को बंधक बना लिया और चीखने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लॉकर की चाभी मांगने लगा। कल्पना ने चाभी पहली मंजिल पर होने की बात कही। लुटेरा महिला की गर्दन पर चाकूरखकर सीढ़ियों से ऊपर की ओर ले गया, जहां पति नंदलाल बैठे चाय पी रहे थे। 

4 of 7
झड़प के दौरान चोट‌िल हुए ‍व्यवसाई - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरों को देखते ही उसने लाइट बंद करने की बात कही। फिर लुटेरे ने नंदलाल से कहा कि चाभी लेकर आओ नहीं तो वह कल्पना को जान से मार देगा। नंदलाल चाभी देने के बहाने बड़ी ही बहादुरी से लुटेरे के हाथ से चाकू छीनने की कोशिश करने लगा। इसके बाद उनके बीच हाथापाई होने लगी। इससे कल्पना को बदमाश के चुंगल से मुक्त हो गई लेकिन नंदलाल के हाथ में चाकू लग गया।
विज्ञापन

5 of 7
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
दोनों के बीच 20 मिनट तक हाथापाई होती है। इस दौरान कल्पना ने भी बदमाश का बहादुरी से मुकाबला किया। शोर गुल सुनकर आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह दंपती को धक्का देकर भाग निकलने में सफल हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
बहादुरी से स‌िखाया सबक - फोटो : amar ujala
लुटेरा भागते हुये सीढ़ियों पर गिर पड़ा। बहादुर दंपती ने उसका हेलमेट निकाल लिया। एक पैर का जूता भी निकल गया। लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहे और बदमाश वहां से भागने में सफल हो गया। एसएसआई चंद्र मोहन ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाश की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घायल व्यवसाई - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की तस्वीरें देखकर पुलिस इस हुलिये के संदिग्ध बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश के कुछ साथी व्यापारी नंदलाल के घर के आस-पास मौजूद थे। भागते समय मोहल्ले के लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह किसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें