किडनी की बीमारी, बमुश्किल डेढ़-दो घंटे ही लिख पाते थे, फिर भी हुए कामयाब
सेंट्रल एकेडमी इंदिरानगर के छात्र अपूर्व कुमार राय बीमार होने के बावजूद सीबीएसई में विशेष योग्यता से 12वीं की परीक्षा पास की। अपूर्व को बचपन से ही किडनी की परेशानी है। परीक्षा के समय उसकी परेशानी और भी बढ़ गई। परीक्षा के दौरान महज डेढ़ से दो घंटे ही वह लिख पाता था, इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। अपूर्व की मां आभा राय बताती हैं कि परीक्षा के कुछ महीने परेशानी बढ़ गई। अकाउंट्स के पेपर के दिन हालत इतनी खराब थी कि लगा कि वह पेपर नहीं दे पाएगा। इसके बावजूद अपूर्व ने हिम्मत नहीं हारी। अपूर्व ने अकाउंट्स में 64, बिजनेस में 64, अर्थशास्त्र में 90, फिजिकल एजूकेशन में 53 और इंग्लिश में 82 नंबर हासिल किए। अपूर्व के पिता एके राय नगर निगम में कार्यरत हैं। वे कहते हैं जिन परिस्थतियों में अपूर्व ने अंक लाए, वह बहुत है।