नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत से अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। शनिवार को यूपी के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा मल्दा गनेशपुर में कैश न मिलने से बौखलाए लोगों ने बैंक मैनेजर की बाइक फूंक दी और बैंक का गेट बंद कर बैंककर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
2 of 7
सुबह करीब 11 बजे लोग बैंक से पैसा निकालने के लिए पहुंचे। लोगों का आरोप था कि कैश होने के बावजूद ब्रांच मैनेजर पूरे पैसे नहीं दे रहा था। उसका कहना था कि सिर्फ दो-दो हजार ही मिलेंगे, जबकि लोग 24 हजार की मांग कर रहे थे। भड़के लोगों ने ब्रांच मैनेजर की बाइक को सड़क पर खड़ी कर आग के हवाले कर दिया। यही हाल यूपी के अन्य जिलों का रहा। एटीएम में पैसे नहीं थे। वहीं, बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी थीं।
विज्ञापन
3 of 7
बहराइच में बैंक से पैसे निकालने के लिए सुबह आठ बजे से इस तरह कतार लगने लगी। लाइन लंबी होने से लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है।
4 of 7
अंबेडकरनगर में बैंक के बाहर लगी लाइन।
विज्ञापन
5 of 7
बाराबंकी के रामसनेहीघाट चौराहे पर बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम। एटीएम में पैसा न होने से आमजनों को खासा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
6 of 7
फैजाबाद सेंट्रल बैंक के गेट पर चस्पा पांच हजार रुपये के भुगतान का नोटिस। बैंक में कैश की उपलब्धता न होने के कारण लोगों को पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है।