फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिये के नट खुल-खुलकर गिरते रहे और 325 किमी तक दौड़ गई बस, पता चला तो यात्रियों के होश उड़े, तस्वीरें

Sun, 14 Mar 2021 07:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
देवरिया डिपो से लखनऊ के लिए निकली बस (यूपी 53 सीटी 2856) के पिछले पहिए के आठ में से छह बोल्ट के नट रास्ते में ही गिर गए। करीब 325 किमी. के सफर में चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। मामले ने परिवहन निगम के देवरिया डिपो के जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
यही है वो बस जिसके नट खुले। - फोटो : amar ujala
आलमबाग बस अड्डे पर शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे 30 सवारियों को लेकर बस कानपुर के लिए निकली। इस दौरान अन्य यात्रियों और चालकों व परिचालकों ने बिना नट के बस को जाते देखा तो शोर मचाकर चालक को इशारा किया। आनन-फानन बस से उतरकर सवारियों ने नजारा देखा तो दंग रह गए। बस के पिछले पहिए के आठ नट-बोल्ट में से छह नट गिर चुके थे। ये बस देवरिया से बीते बृहस्पतिवार शाम को 35 सवारियों को लेकर लखनऊ के लिए निकली थी।
विज्ञापन

3 of 5
आठ में से छह नट खुले। - फोटो : amar ujala
कार्यशाला कर्मियों का मानना है कि फिटनेस के दौरान सही से जांच नहीं की गई। छह नट ढीले होने के कारण बीच रास्ते गिर गए। बस में 35 यात्रियों की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो सकी, पर बस का पिछला पहिया निकल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ढाई माह से स्टीयरिंग की अनदेखी
देवरिया डिपो के सीनियर फोरमैन के द्वारा बस (यूपी 53 सीटी 2856) की करीब ढाई माह से स्टेयरिंग की अनदेखी की जा रही है। इसका खुलासा चालकों के द्वारा रजिस्टर पर दर्ज कराई शिकायत के वायरल होने से हुआ है। चालकों ने शिकायत की है कि बस की स्टीयरिंग का ऑयल लीकेज है। इससे मोड़ने पर स्टीयरिंग जाम हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आठ में से छह नट खुले। - फोटो : amar ujala
अफसरों को भेजी जा रही रिपोर्ट
लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक सत्य नारायण का कहना है कि आलमबाग अड्डे से प्रबंधन के द्वारा बस को चारबाग डिपो की कार्यशाला भेजा गया था। सीनियर फोरमैन सुभाष ने पहिए के नट-बोल्ट सही कराने के बाद बस को वापस आलमबाग भेजा। इस मामले की रिपोर्ट मुख्यालय एवं गोरखपुर के अफसरों को भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें