कलश यात्रा के लिए सई नदी से जल लेकर लौट रही कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। गनीमत रही कि सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
कार एक्सीडेंट
निगोहां के दयालपुर में शनिवार से सात दिन की भगवत यात्रा शुरू हो रही है। इसीलिए गांव के सैकड़ों लोग कलश यात्रा के लिए जल लेने सई नदी गए थे।
विज्ञापन
3 of 4
कार हादसा
- फोटो : amar ujala
जल लेकर लौटते वक्त एक कार में धुआं निकलने लगा। इस कार को रजनीश चला रहे थे, नीलू बैठे थे, उनकी माता शांति देवी और पंडित जी भी थे। गाड़ी रोकी गई तब तक कार से आग के गोले निकलने लगे। सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया।