फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते जल कर खाक हो गई कलशयात्रा का जल लेकर लौट रही कार, तस्वीरें

Fri, 21 Oct 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
कार एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
कलश यात्रा के ‌लिए सई नदी से जल लेकर लौट रही कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। गनीमत रही क‌ि सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

2 of 4
कार एक्सीडेंट
निगोहां के दयालपुर में शनिवार से सात दिन की भगवत यात्रा शुरू हो रही है। इसीलिए गांव के सैकड़ों लोग कलश यात्रा के लिए जल लेने सई नदी गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
कार हादसा - फोटो : amar ujala
जल लेकर लौटते वक्त एक कार में धुआं निकलने लगा। इस कार को रजनीश चला रहे थे, नीलू बैठे थे, उनकी माता शां‌त‌ि देवी और पंडित जी भी थे। गाड़ी रोकी गई तब तक कार से आग के गोले निकलने लगे। सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

4 of 4
कार एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
मौके पर गांववालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस को फोन किया गया। किसी भी तरह की सहायता पहुंचने से पहले गाड़ी पूरी जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें