राजधानी के 1090 चौराहे के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक चलती कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक जैसे ही गाड़ी को साइड में लगाकर नीचे उतरा आग की लपटों ने पूरी कार को अपने कब्जे में ले गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कार
अचानक हुई इस घटना से 1090 से लोहिया पार्क को जोड़ने वाले पुल पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
3 of 4
कार
चालक ने बताया कि वह इंदिरा नगर से 1090 की तरफ आ रहा था। तभी उसे कार के एसी से धुआं निकलता दिखाई पड़ा। वह गाड़ी को किनारे लगाकर बोनट खोलने को आगे बढ़ा तो उससे बहुत तेज धुआं निकलने लगा।
किसी दुर्घटना की आशंका से वह गाड़ी से दूर जा खड़ा हुआ। देखते ही देखते बोनट से आग की पलटें निकलने लगीं और पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। फायर बिग्रेड कर्मचारी जब तक आग पर काबू पाते कार पूरी तरह जल गई।