लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में एक मौरंग भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने की वजह उसका ओवरलोड होना बताया जा रहा है। यह ट्रक आधी रात को पलटा। संयोग से उस समय कोई मुसाफिर सड़क पर नहीं था। लेकिन यह ट्रक एक कार पर गिरा। आधी रात को खाली खड़ी हुई यह कार मौरंग के गिरने से पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। ट्रक के साथ कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।