फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में मरने वालों की संख्या नौ हुई

Wed, 27 Apr 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
तेलीबाग में सोमवार आधी रात हुए दर्दनाक हादसे में घायल तनिष्क (9) ने भी मंगलवार दोपहर दम तोड़ दिया। देर रात चचेर बहन सुहानी की मौत के बाद मरने वालों की संख्या नौ हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 8
तनिष्क के परिवार के सभी सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि चचेरी बहन 14 वर्षीय सुहानी सहित दो अन्य घायल हो गए थे। सुहानी को वेंट‌िलेटर पर रखा गया था उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 8
दो अन्य घायल विकास और रोहन की हालत बेहद नाजुक है। उधर, तनिष्क के मामा पंकज ने वैन चालक के खिलाफ पीजीआई में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है।

4 of 8
हादसा सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे पीजीआई थाना क्षेत्र के रामभरोसे इंटर कॉलेज के पिछले गेट के पास हुआ था। निगोहां के उदयपुर निवासी योगेंद्र तिवारी (34) अपनी हांडा अमेज कार से साले पंकज सिंह के आलमबाग स्थित चंद्रा गेस्ट हाउस में आयोजित तिलक समारोह से लौट रहे थे तभी सामने से आ रही मारुति वैन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
योगेंद्र के साथ पत्नी रुचि (28), बेटी अनुष्का (12), नौ वर्षीय बेटा तनिष्क व आठ साल की बेटी रिया के अलावा बड़े भाई वीरेंद्र तिवारी की बेटी सुहानी और दोस्त संजय सिंह व अनुपम सिंह बैठे थे।
विज्ञापन

6 of 8
मारुति वैन सवार लोग पीजीआई के बिरौरा में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
वैन काकोरी के किला मैदान निवासी इश्तखार (40) चला रहे थे जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वैन सवार आठ लोग घायल हो गए थे जिन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

8 of 8
वहां काकोरी के उदवतखेड़ा निवासी विकास (25) व रोहन (26) को गंभीर हालत में भर्ती करके बाकी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें