लखनऊ में 15 फीट लंबे गड्ढे में एक कार गिर गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। शहर के पुरनिया चौराहे पर केंद्रीय भवन की ओर मुड़ने वाली सड़क पर ये हादसा हुआ। बता दें कि अमर उजाला दो दिन पहले इस जानलेवा गड्ढे के बारे में प्रशासन को चेताया था। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें दो महिलाएं हैं।