लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात नशे में धुत दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। रुचिखंड निवासी दोनों महिलाएं रात 12:30 के करीब कार से कहीं जा रही थीं। गाड़ी सफलता पाठक (32) चला रही थी जबकि उनकी फ्रेंड दीपिका उर्फ डॉली (28) बगल वाली सीट पर बैठी थीं।
विज्ञापन
2 of 7
safalta pathak accident
गाड़ी जब स्मृति उपवन चौराहे पर पहुंची तभी टर्न लेते समय सफलता ने संतुलन खो दिया और गाड़ी ने पहले पान की गुमटी को टक्कर मारा, फिर पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते गुमटी उछलकर दूर जा गिरी और गाड़ी के प्रखच्चे भी उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 7
safalta pathak
मौके पर ही डॉली ने दम तोड़ दिया, जबकि सफलता गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसापास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने सफलता को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
4 of 7
Safalta Pathak
पुलिस को गाड़ी से सफलता का मोबाइल, शराब की एक खुली बोतल, तीन सिगरेट और गिलास मिले हैं। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद जब वे मदद के लिए गाड़ी में उनके दस्तावेज खंगाल रहे थे तभी कार में 70 हजार रुपये, शराब की दो बंद बोतलें और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले थे। हालांकि, पुलिस ने ये चीजें मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
5 of 7
safalta pathak
मालूम हो कि सफलता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनका एक पुत्र है। जबकि डॉली अपने पति से अलग होकर सफलता के साथ ही रहती थीं।