फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे करें पुलिस भर्ती के लिए आवेदन, महत्वपूर्ण जानकारियों पर डालें एक नजर...

Sun, 28 Jan 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
Police Bharti
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि  22 जनवरी से  22 फरवरी तक अभ्यर्थी 23520 नागरिक पुलिस के आरक्षी, 18 हजार पीएसी आरक्षी और 480 कुशल खिलाड़ी कोटे की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड
अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। 400 रुपए भर्ती शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए होगा, वहीं ऑफलाइन भुगतान करने के लिए ई-चालान का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
police recruitment
आयु की गणना 1 जुलाई 2018 से की जाएगी। 18 से 22 वर्ष की उम्र के महिला और पुरुष इन भर्तियों के लिए योग्य होंगे। पीएसी की भर्ती केवल पुरुषों के लिए हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्य‌र्थियों को आयु सीमा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियमानुसार दी गई छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों को इस शैक्षिक योग्यता में छूट प्रदान की गई है।

4 of 6
exam shimla
आवेदन के बाद अभ्य‌र्थियों को सबसे पहले 300 नंबरों की लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामान्य हिंदी (General Hindi), संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability), मानसिक अभिरूचि, बुद्ध‌िलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, I.Q and Reasoning Ability) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Demo pic
लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट देना होगा। पुरुषों की न्यूनत ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं पुरुषों के सीने की न्यूनतम माप बिना फुलाये 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को छूट प्रदान करते हुए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी और 147 सेमी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणाम - फोटो : amar ujala
फिजिकल टेस्ट में पास पाए गए पुरुष अभ्यर्थी को 25 मिनट में 4.8 किमी की रेस और महिला अभ्यर्थी को 14 मिनट में 2.4 किमी की रेस पूरी करनी होगी। इन सभी परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों की एक मेरिट ‌लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। चयन संबंधी अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए देखें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें